पर्दे पर राम बनेंगे खेसारी लाल यादव, क्या प्रभास के ‘आदिपुरुष’ से बेहतर होगी ये फिल्म?

इन दिनों खेसारी लाल यादव का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। कभी वो अपने गानों की वजह से तो कभी वो अपनी फिल्म की वजह से आए दिन चर्चा में बने ही रहते हैं। अभी हाल ही में इनकी फिल्म ‘संघर्ष 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, इस फिल्म का क्रेज अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब खेसारी एक और नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें वो भगवान राम जी के किरदार में दिखाई देंगे।

‘राजाराम’ लेकर आ रहे हैं खेसारी

जी हां, खेसारी फिल्म ‘राजाराम’ लेकर आ रहे हैं। इसकी एक झलक दशहरा के अवसर पर देखने को मिली। दरअसल दशहरा के मौके पर खेसारी लाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में वो धनुष लिए राम भगवान के किरदार में ढले नजर आ रहे हैं। उनके साथ राहुल शर्मा लक्ष्मण की भूमिका नजर आ रहे थे, जो भोजपुरी फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं मां जानकी के रोल में सोनिका गौड़ा दिख रही हैं। फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों का दिस जीत लिया है। वहीं इस पोस्टर के सामने आने के बाद कुछ फैंस के मन में ये भी आने लगा है कि क्या ये प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से बेहतर होगी? खैर इसका जवाब तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही मिलेगा। फिलहाल फैंस इस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/khesari_yadav/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a694798b-6466-49e3-8dea-f16389db376b&ig_mid=C7DB3562-7761-4385-8B91-5CBDB1878BF0

राम के किरदार को लेकर काफी खुश हैं खेसारी

वहीं भगवान राम के किरदार को लेकर खेसारी भी काफी खुश हैं। फिल्म को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि फिल्म ‘राजाराम’ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी पर आधारित है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भगवान श्री राम के किरदार को जीने का मौका मिला है। इसके लिए मैं पराग पाटिल और टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री को धन्यवाद देता हूं कि वे हमारी भाषा भोजपुरी में भगवान राम को बड़े स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं और इसमें भगवान राम के किरदार के लिए मुझे चुना गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक खेसारी के अलावा इस फिल्म में राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान और सुबोध सेठ मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *