नितिन नवीन के जन्मदिन पर पहुंचे खेसारी लाल यादव, बोले- “मैं आरजेडी के साथ था, हूं और रहूंगा”

नितिन नवीन के जन्मदिन के मौके पर कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने उन्हें युवा और ऊर्जावान नेता बताते हुए बधाई संदेश दिया। इसी बीच भोजपुरी अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव भी शनिवार देर शाम पटना स्थित उनके आवास पहुंचे और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

खेसारी लाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी इस मुलाकात के बाद तेज हो गईं। हालांकि मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ तौर पर इन अटकलों को खारिज कर दिया।

खेसारी लाल यादव ने कहा, “मैं किसी पार्टी में ना जाने वाला हूं और ना आने वाला हूं। मैं एक कलाकार हूं, मुझे कलाकार ही रहने दें। मैं राष्ट्रीय जनता दल के साथ था, हूं और आगे भी रहूंगा।”

उन्होंने कहा कि वह केवल जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। खेसारी ने नितिन नवीन की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार का बेटा आज पूरे देश में नेतृत्व कर रहा है और यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि वह किसी पार्टी या जाति विशेष की राजनीति नहीं करते, बल्कि अच्छे काम करने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं। खेसारी ने कहा, “मैं एक इंसान के साथ हूं जो बेहतर करता है। उसका समर्थन करता हूं, उसका प्यार और आशीर्वाद लेता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी उन्होंने कहा कि “सब अच्छे हैं, बस देश की तरक्की और बेहतर विकास के लिए काम करें, यही उम्मीद करता हूं।”

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर वायरल रीलों को लेकर प्रशासन सख्त, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…