खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025: कहलगांव पहुँचा मशाल गौरव यात्रा रथ, हुआ भव्य स्वागत

स्कूल से लेकर महाविद्यालय और बाल भवन तक उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महका माहौल

भागलपुर | 22 अप्रैल 2025:खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 की मशाल गौरव यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन मंगलवार को यात्रा रथ का भव्य स्वागत कहलगांव अनुमंडल में किया गया। मशाल रथ सर्वप्रथम गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगांव पहुँचा, जहाँ छात्र-छात्राओं और विद्यालय के खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे। छात्रों के चेहरों पर गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था, जिससे यह साबित हुआ कि युवा पीढ़ी खेलों के प्रति जागरूक और प्रेरित है।

रथ यात्रा की अगली कड़ी:

कहलगांव के बाद यह गौरव यात्रा घोंघा होते हुए सनहौला और फिर तरार महाविद्यालय पहुँची। महाविद्यालय में प्राचार्य, प्रोफेसर, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा गर्मजोशी से मशाल का स्वागत किया गया। खेल भावना और राष्ट्रगौरव का अद्भुत समागम इस दौरान देखने को मिला।

बाल भवन में रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन:

मशाल यात्रा के भागलपुर आगमन पर किलकारी बिहार बाल भवन, बरारी परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि आनंद और सहायक लेखा पदाधिकारी ऋषभ कुमार द्वारा मशाल का स्वागत किया गया।

बच्चों ने पुष्पवर्षा कर खेल मशाल का अभिनंदन किया और नृत्य विधा के बच्चों ने पारंपरिक लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर बाल भवन के सभी प्रशिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

खेलो इंडिया से बढ़ रहा गौरव:

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की यह मशाल यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर जोश, जुनून और देश के प्रति गर्व का प्रतीक बन चुकी है। ऐसे आयोजनों से खेल संस्कृति को न केवल बढ़ावा मिलता है, बल्कि भविष्य के खिलाड़ी भी तैयार होते हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां की तबीयत बिगड़ने से भूख हड़ताल स्थगित, 20 जुलाई तक दिया अल्टीमेटम

    Share Add as a preferred…

    राशन कार्ड से कट सकता है आपका नाम! जानिए किन लोगों पर चल रही कार्रवाई, क्या हैं नियम और नाम हट जाए तो कैसे होगा दोबारा शामिल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *