खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: तैयारी का जायज़ा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, बैडमिंटन हॉल का किया निरीक्षण

सैंडिश कंपाउंड में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा, खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

भागलपुर |खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी को लेकर भागलपुर प्रशासन गंभीर और सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को सैंडिश कंपाउंड स्थित बैडमिंटन कोर्ट हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यकारी एजेंसी से निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति और पूर्णता की समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

खिलाड़ियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान:

डॉ. चौधरी ने सैंडिश कंपाउंड परिसर में खिलाड़ियों के लिए बनाए जा रहे शौचालयों का भी मुआयना किया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता से निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की तथा शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क:

जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी निर्माण कार्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स की आवश्यकताओं के अनुरूप हों और खिलाड़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

भागलपुर को खेल मानचित्र पर लाने की दिशा में एक कदम:

खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की तैयारी में जिला प्रशासन की सक्रियता यह दर्शाती है कि भागलपुर को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां की तबीयत बिगड़ने से भूख हड़ताल स्थगित, 20 जुलाई तक दिया अल्टीमेटम

    Share Add as a preferred…

    राशन कार्ड से कट सकता है आपका नाम! जानिए किन लोगों पर चल रही कार्रवाई, क्या हैं नियम और नाम हट जाए तो कैसे होगा दोबारा शामिल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *