खरगे की टिप्पणी से गूंजा राज्यसभा, प्रधानमंत्री मोदी भी हँसी रोक नहीं पाए

बुधवार को राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बीच अचानक ठहाकों की गूंज उठी। वजह थी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा पर की गई मज़ाक़िया टिप्पणी।

खरगे सदन में 37 रिटायर हो रहे सांसदों को विदाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा प्रधानमंत्री रहे और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्यरत रहे। इसके बाद उन्होंने हल्के अंदाज में कहा:

“मैं देवगौड़ा जी को 54 साल से जानता हूं. उनके साथ काम किया है. लेकिन क्या हुआ मुझे मालूम नहीं, वो तो प्रेम हमारे साथ किए, मोहब्बत हमारे साथ किए, शादी मोदी साहब के साथ कर ली. ये हाल ही में हुआ है.”

इस टिप्पणी के बाद सदन में ठहाके गूंज उठे, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

1996 में, लोकसभा चुनाव के बाद देवेगौड़ा एक साल से भी कम समय के लिए प्रधानमंत्री रहे थे। कांग्रेस ने उनके नेतृत्व वाली संयुक्त मोर्चा सरकार का समर्थन किया था। बाद में, उनकी पार्टी जेडीएस ने 2018 में कर्नाटक में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया और चुनाव जीतकर उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने। हालांकि 2019 में बगावत के कारण सरकार गिर गई और जेडीएस ने बाद में भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया। खरगे का तंज इसी राजनीतिक घटनाक्रम की ओर इशारा कर रहा था।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    चतरा गार्ड हत्याकांड: रॉकी यादव और सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में, खैनी मांगने के विवाद से शुरू हुआ मामला

    Share Add as a preferred…