खगड़िया का कुख्यात अपराधी मनोज सदा कर्नाटक से गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम

पटना/खगड़िया। बिहार STF को बड़ी सफलता मिली है। खगड़िया जिले का कुख्यात वांछित अपराधी और पूर्व नक्सली मनोज सदा को STF की विशेष टीम ने कर्नाटक पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

कर्नाटक से धर दबोचा गया

STF ने 29 अगस्त 2025 को कर्नाटक के रायचूर जिले के चिक्कसुगुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मनोज सदा को पकड़ा। इसके बाद रायचूर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर 1 सितम्बर को खगड़िया पुलिस को सौंपा गया।

हत्या के कई मामलों में शामिल

  • वर्ष 2020 में सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में रामानंद यादव की गोली मारकर हत्या।
  • वर्ष 2025 में खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र में परशुराम कुमार की हत्या।
    दोनों घटनाओं में मनोज सदा की संलिप्तता रही है।

लंबा आपराधिक इतिहास

मनोज सदा पर सहरसा, दरभंगा और खगड़िया जिलों में नक्सल गतिविधियों, हत्या, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।


 

  • Related Posts

    होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे दो LPG टैंकर, जल्द पहुंचेगी 46 हजार टन गैस की खेप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में ‘पोस्टर वार’ से सियासी उबाल! राजद का भाजपा पर तीखा प्रहार— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं”; सीएम की कुर्सी और ‘अजगर’ वाली तस्वीर वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading