खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाक़ात, क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर की पहल

पटना, 26 अगस्त।खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात कर अपने संसदीय क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र की जनता एवं व्यापारी वर्ग को प्रभावित करने वाली कई गंभीर समस्याओं को सामने रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

सांसद राजेश वर्मा ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष खगड़िया नगर परिषद में ड्रेनेज सिस्टम, विभिन्न बाजारों में बड़े नाले का निर्माण, मल्टी पर्पज स्टेडियम, अलौली प्रखंड में डिग्री कॉलेज और स्टेडियम की स्थापना, बाढ़ प्रभावित सड़कों के ऊँचीकरण, पुल-पुलिया निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा उद्योग स्थापना से संबंधित 17 बिंदुओं पर अपनी मांगें रखीं।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरे होने से खगड़िया जिले की जनता को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

मुलाक़ात के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सांसद की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

सांसद राजेश वर्मा ने उपमुख्यमंत्री के इस आश्वासन के लिए खगड़िया की जनता की ओर से आभार प्रकट किया।


 

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में खगड़िया को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 304 करोड़ की 319 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘गैस’ पर पैनिक न हों! DM की हाई-लेवल मीटिंग में बड़ा खुलासा— “जरूरत से दोगुना स्टॉक, फिर भी 3 दिन का बैकलॉग; जानें क्यों मची है हाय-तौबा?”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading