नेशनल सिक्योरिटी को देखते हुए सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्रा. लि. की सुरक्षा मंजूरी रद्द

नई दिल्ली | 15 मई 2025: भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के अधीन नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उठाया गया है।

नवंबर 2022 में मिली थी मंजूरी

सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्रा. लि. को ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के रूप में सुरक्षा मंजूरी 21 नवंबर 2022 को दी गई थी, जिसे नागरिक उड्डयन सुरक्षा महानिदेशक (DG, BCAS) द्वारा अनुमोदित किया गया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में लिया गया फैसला

BCAS द्वारा 15 मई को जारी आदेश में कहा गया है कि DG, BCAS द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत यह मंजूरी तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

संबंधित अधिकारियों को भेजी गई प्रति

यह आदेश कंपनी के सीईओ को भेजे जाने के साथ-साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय, सेलेबी के सुरक्षा अधिकारी, दिल्ली, बेंगलुरु, गोवा, हैदराबाद और कोचीन के क्षेत्रीय निदेशकों तथा हवाई अड्डा संचालकों को भी सूचित किया गया है।

इस आदेश पर सुरक्षा संचालन के संयुक्त निदेशक सुनील यादव द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं और यह DG, BCAS की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।

सरकार ने दी जानकारी

नागर विमानन मंत्रालय ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर भी साझा की है। ट्वीट में कहा गया है कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

देखें ट्वीट: PIB MoCA Tweet


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *