
13 अगस्त 2025: कटिहार, 11 अगस्त 2025 की सुबह करीब 10 बजे फलका थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक टोटो चालक का चार-पांच अपराधियों ने फिरौती के उद्देश्य से अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के परिजनों से ₹1 लाख की मांग की और दबाव बनाकर फोन-पे के माध्यम से ₹15,000 अपने खाते में मंगवा लिए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। वैज्ञानिक अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित मुक्त कराया।
पीड़ित के बयान के आधार पर फलका थाना कांड संख्या-95/25 (दिनांक-12.08.2025), धारा-140 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- छोटू कुमार, पिता – चंदन मंडल, साकिन – मोरसंडा मुसहरी, थाना फलका, जिला कटिहार।
- छोटू कुमार उर्फ छोटू मुनि, पिता – खगेश मुनि, साकिन – सोहथा, थाना फलका, जिला कटिहार।
- पंकज कुमार मंडल, पिता – स्व. विरेन्द्र मंडल, साकिन – सोहथा, थाना फलका, जिला कटिहार।
- दिलीप कुमार, पिता – विरो मंडल, साकिन – सोहथा, थाना फलका, जिला कटिहार।
- अमित कुमार राम, पिता – नरेश राम, साकिन – सोहथा, थाना फलका, जिला कटिहार।
बरामद सामग्री
- देशी कट्टा – 03
- जिंदा कारतूस – 03
- मोबाइल – 04
- मोटरसाइकिल – 01
- नगद – ₹200
कटिहार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ित की जान बची, बल्कि एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश भी हुआ। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।


