भागलपुर में मनाया गया करवा चौथ, सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत

अपने पति की लंबी आयु की कामना और परिवार की सुख समृद्धि के लिए सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ

भागलपुर में मनाया गया करवा चौथ, सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत बेहद ही फलदायक माना जाता है ,अपने पति की लंबी आयु की कामना और परिवार की सुख समृद्धि के लिए किया जाने वाले करवा चौथ व्रत का इंतजार हर वर्ष महिलाओं को बेसब्री से रहता है, बदलते जमाने के साथ करवा चौथ मनाने के तरीके में भी बदलाव तो आया है लेकिन लोगों की आस्था आज भी उतनी ही है, आज भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर धूमधाम से करवा चौथ का व्रत मनाया, वहीं कई इलाकों में महिलाओं ने देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी की मंगल कामना की, महिलाओं ने व्रत से संबंधित कथा सुनकर अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, व्रत के बाद महिलाओं ने देर रात चांद के दर्शन किए और अपने पति के हाथों जल पीकर व्रत को तोड़ा।

Related Posts

भागलपुर में कैंसर के खिलाफ ‘महा-कवच’! 14-15 साल की बच्चियों को अब मुफ्त लगेगा एचपीवी (HPV) टीका; सदर अस्पताल और मायागंज समेत सभी प्रखंडों में अभियान शुरू

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर-बांका में जमीन सर्वे पर कमिश्नर सख्त! अमीन-कानूनगो की लगेगी क्लास, हर महीने कैंपों की होगी जांच; रैयतों की आपत्तियों पर प्रशासन की पैनी नजर

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *