कार्तिक पूर्णिमा आज,बन रहे कई शुभ योग

भागलपुर। कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार को है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार को है। पूर्णिमा का प्रवेश 15 नवंबर को सुबह 522 बजे शुरू होगा जो 16 को अहले सुबह 309 तक रहेगा।

संकट मोचन दरबार के पंडित चंद्रशेखर झा ने बताया कि इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी जाती है। घर, मंदिर और नदी, तालाब में दीप दान कर देव दीपावली की जाती है। अग्निपुराण में कहा गया है कि दीपदान से बढ़कर कोई व्रत नहीं है। इसका बहुत पुण्य मिलता है। यह भी मान्यता है कि भगवान शिव ने भी अपने पुत्र कार्तिकेय को दीपदान का माहात्म्य बताया है। इसलिए कार्तिक के पूरे महीने में दीपदान किया जाता है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *