भागलपुर में श्री राम मंदिर के कार सेवकों का 14 जनवरी को होगा सम्मान

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण अभियान महासमिति भागलपुर द्वारा कार सेवकों का सम्मान समारोह आगामी 14 जनवरी दिन रविवार को शहर के मध्य स्थित, आस्था गार्डेन विवाह भवन, मूनदिचक में होना सुनिश्चित हुआ है. इस अवसर पर जो राम भक्त कार सेवा में अयोध्या गए थे ऐसे लगभग जिले भर के 100 कारसेवक का सम्मान करने का कार्यक्रम अभियान समिति ने लिया है.

इस सम्मान समारोह का संयोजक वरिष्ट भाजपा नेता निरंजन प्रसाद साहा बनाए गए. साथ ही कार्यक्रम की व्यवस्था में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, कीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डा. राजेश गोयल, भाजपा नेता विष्णु शर्मा, राजेश टंडन, जिला महामंत्री योगेश पांडे, बंटी शुक्ला, प्रकाश, विनोद सिन्हा, रितेश घोष, विनीत भगत, प्राणिक वाजपेयी उपस्थित थे.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…