जेपी नड्डा-नीतीश कुमार स्टीमर पर सवार होकर देख रहे छठ, पटना के गंगा घाट पर अद्भुत नजारा

मुख्यमंत्री की बहन और परिवार के अन्य सदस्य छठ कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों ने सीएम आवास में बनाए गए पोखर में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. इसमें मुख्यमंत्री और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ नजदीकी लोग ही शामिल हुए. भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद मुख्यमंत्री पटना गंगा किनारे हो रहे छठ महापर्व का नजारा देखने स्टीमर से निकल गए.

जेपी नड्डा-नीतीश कुमार वोट पर सवार होकर देख रहे छठ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा भी हैं. बता दें कि जेपी नड्डा काफी सालों बाद छठ पर्व पर पटना पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर बीजेपी के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे.

आज पहला अर्घ्य : बता दें कि आज छठ पत्रव का पहला अर्घ्य दिया जा रहा है. अस्ताचलगामी सूर्य भगवान भास्कर को छठ व्रती अर्घ्य दे रही हैं. काफी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर पहुंचे हुए हैं. पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है.

श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम : पटना के गंगा किनारे छठ पर्व में लाखों लोग शामिल हैं. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तैयारी का खुद मॉनिटरिंग किया है. सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पर विशेष ध्यान सरकार की तरफ से रखी जा रही है. यहां तक की गंगा में बड़ी संख्या में गोताखोरों को भी लगाया गया है, जो लोगों पर नजर रखेंगे.

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *