अस्पताल का उद्घाटन करने दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे जेपी नड्डा

पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सितंबर के पहले हफ्ते बिहार के दौरे पर पहुंच रहे हैं. केंद्रीयमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा होगी. वो 6 सितंबर को दो दिवसीय बिहार प्रवास पर राजधानी पटना पहुंचेंगे. वो दाे दिनों में चार अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे. केंद्रीय मंत्री नड्डा आईजीआईएमएस नेत्र अस्पताल सहित चार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे. उनके अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने की संभावना है.

नड्डा सबसे पहले आईजीआईएमएस के आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. पटना के बाद वह भागलपुर में 200 बेड के सुपर स्पेशलियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वो गया में मगध मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. सात सितंबर को जेपी नड्डा पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जाएंगे.

वो एमसीएच में बन रहे नए ब्लॉक को भी देखेंगे. इसके बाद केंद्रीय मंत्री दरभंगा में एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का मुआयना करने जा सकते हैं. दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स बनना है. इसके लिए शोभन बाइपास के पास बिहार सरकार ने जमीन का अधिग्रहण किया है. नड्डा दरभंगा और मुजफ्फरपुर में मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगे.

  • ये भी पढ़े..

    गोलाघाट और बौसी पुल के पास ROB निर्माण की समस्याओं पर एक्शन, 26 जून को होगा संयुक्त निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    गया सेंट्रल जेल में बड़ा एक्शन! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह निलंबित, अपराधियों से मिलीभगत समेत कई गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…