नवादा में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई — वांछित अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

नवादा, 12 अगस्त 2025 — बिहार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मिली है। बिहार STF और नवादा जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिसुआ थाना का वांछित अपराधी निखिल कुमार को 11/12 अगस्त की रात शहरी क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि 25 जुलाई 2025 को निखिल कुमार और उसके साथियों ने हिसुआ बाजार में व्यवसायी निरज प्रकाश लाल की दुकान और घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था, जिसमें दुकान संचालक को गोली लगी थी।

पूछताछ में निखिल कुमार ने घटना में प्रयुक्त हथियार को पहाड़ी बाबा मंदिर के पास झाड़ियों में छुपाने की बात कबूल की। हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मौके से 1 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 2 खोखा बरामद किए।

निखिल कुमार के खिलाफ नवादा, अरवल और गया जिलों में डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।


 

  • Related Posts

    503 कार्टन शराब छोड़ने के बदले 10 लाख की डील! वर्दी पर दाग—वायरल वीडियो से बेतिया पुलिस में हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading