बिहार के खेल मंत्री बने जितेंद्र कुमार राय, मिला अतिरिक्त प्रभार

बिहार में सीएम नीतीश कुमार की सरकार की ओर से कैबिनेट में सोमवार को खेल विभागबनाने की स्वीकृति दी गई थी. बिहार में जितने भी खेल संस्थान और खेल संघ हैं. सबको खेल विभाग के अंतर्गत करने का बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, कला संस्कृति एवं युवा विभाग से खेल को हटाकर अलग से एक खेल विभाग बनाया गया है. इसके साथ ही अब बिहार में 44 के स्थान पर कुल 45 विभाग हो गए हैं।

जितेंद्र कुमार राय बने खेल विभाग के पहले मंत्री

एक नया विभाग बनने के बाद इसकी जिम्मेदारी की भी बारी सामने आई. ऐसे में आज खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार मंत्री जितेंद्र कुमार राय को दे दिया गया है. सीएम नीतीश कुमार की अनुशंसा पर राज्यपाल ने इस पर सहमति दे दी है और इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. मालूम हो कि जितेंद्र कुमार राय के पास ही कला संस्कृति एवं युवा विभाग भी है. इसके साथ ही अब जितेंद्र कुमार राय बिहार के खेल विभाग के पहले मंत्री भी हो गए हैं।

अब बिहार में 44 की जगह 45 विभाग

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत 71 मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया था. इसके बाद उसी समय अलग से खेल विभाग बनाने की घोषणा भी की थी. बाद में कैबिनेट में उस पर मुहर भी लगा दी गई. अब खेल विभाग से ही बिहार में सभी तरह के खेल गतिविधियों का संचालन होगा. इससे बिहार में खेल के विकास में मदद मिलेगी।

Related Posts

ईद पर निशांत कुमार का बड़ा सियासी संदेश, इमारत-ए-शरिया पहुंचकर साधा संतुलन

Share Add as a preferred…

Continue reading
1 अप्रैल से बदल जाएंगे पैन कार्ड के नियम, अब आधार के साथ देना होगा अतिरिक्त दस्तावेज

Share Add as a preferred…

Continue reading