खगड़िया में युवक की हत्या के मुख्य आरोपी जिच्छु महतो को देशी कट्टा और 16 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

खगड़िया | 3 अगस्त 2025: गोगरी थाना क्षेत्र के फुदकीचक गांव में युवक कन्हैया कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जिच्छु महतो को देशी कट्टा और 16 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी गोगरी थाना क्षेत्र के धनखेता-कौवाकोल मार्ग से की गई।

घटना का विवरण

1 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे फुदकीचक गांव में आपसी विवाद में 26 वर्षीय कन्हैया कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक फुदकीचक निवासी अरुण महतो का पुत्र था। घटना की सूचना पर गोगरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या गांव के ही जिच्छु महतो (पिता- विश्वनाथ महतो) ने की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने गोगरी एसडीपीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

गोगरी एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर जिच्छु महतो को देशी कट्टा, 16 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और नकाब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गोगरी थाना कांड संख्या 191/25 दर्ज किया गया है, जो मृतक के बहनोई सुबोध कुमार के बयान पर आधारित है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

  • नाम: जिच्छु महतो
  • उम्र: 50 वर्ष
  • पता: ग्राम फुदकीचक, थाना गोगरी, जिला खगड़िया

अपराधिक इतिहास

  1. चौथम थाना कांड संख्या 122/17 – धारा 302/120(B) IPC
  2. गोगरी थाना कांड संख्या 191/25 – धारा 25(1-B)A/26 Arms Act
  3. गोगरी थाना कांड संख्या 192/25 – धारा 103(1)/238 BNS व 27 Arms Act

बरामदगी

  • 01 देशी कट्टा
  • 16 जिंदा कारतूस (3.15 बोर)
  • 01 मोबाइल
  • 01 भूरे रंग का बिंदौलिया
  • 01 काले रंग का नकाब

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

  • पु.नि. अजीत कुमार (थानाध्यक्ष, गोगरी)
  • पु.अ.नि. कुमारी निकिता भारती (गोगरी थाना)
  • पु.अ.नि. राजू कुमार (महेशखूंट थाना)
  • परि. पु.अ.नि. सन्तू कुमार (गोगरी थाना)
  • स.अ.नि. तारकेश्वर सिंह (गोगरी थाना)
    साथ ही सशस्त्र बल की टीम भी शामिल थी।

 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *