भागलपुर में झारखंड के मंत्री संजय यादव का हमला, बोले– गलत वोटर लिस्ट पर ही प्रधानमंत्री की कुर्सी

भागलपुर।झारखंड के श्रम संसाधन मंत्री संजय यादव ने भागलपुर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा –
“यदि यह वोटर लिस्ट गलत है, तो 2024 के चुनाव में यह सही कैसे थी?”

संजय यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि “अगर वोटर लिस्ट गलत है तो प्रधानमंत्री मोदी भी गलत तरीके से कुर्सी पर बैठे हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने बिहार की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “बिहार की जनता ने मन बना लिया है और इस बार किसी भी हालत में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी।”


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर में रात 10 के बाद डीजे बैन! नियम तोड़ा तो सेट होगा जप्त, सिटी एसपी की सख्त चेतावनी

    Continue reading