झंडापुर: सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

झंडापुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते दिख रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी नवगछिया ने तुरंत जांच की जिम्मेदारी झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को सौंपी।

जांच में पता चला कि वायरल वीडियो लगभग एक वर्ष पुराना है। इसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे जयरामपुर निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपक रविदास को उनके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी हथियार भी बरामद किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीडियो में शामिल दूसरे आरोपी बंटी पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।

पुलिस का कहना: एसपी नवगछिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन वाले वीडियो कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

यह कार्रवाई यह भी दर्शाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी प्रकार के असामाजिक व्यवहार को पुलिस नजरअंदाज नहीं करेगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…