कहलगांव विधानसभा में जीविका दीदियों ने संभाली मतदाता जागरूकता की कमान, 12 हजार से ज्यादा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

भागलपुर | 31 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान पूरे राज्य में जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में 155 – कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सन्हौला प्रखंड में शुक्रवार को जीविका दीदियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने की दिशा में एक अनोखी पहल की।

विजेता जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व में महिलाओं ने मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी कार्यक्रम और संकल्प सभा का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल हुईं और गांव-गांव जाकर लोगों को संदेश दिया कि “मतदान करना सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है।”

“महिलाएं अब बदलाव की शक्ति हैं”

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सच्ची मजबूती तभी संभव है जब हर मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं, इसलिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी भी निर्णायक होनी चाहिए।

रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी संदेश दिया गया —
“पहले मतदान, फिर जलपान”
“लोकतंत्र की शान है – मतदान महान है।”

12 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ीं जागरूकता मुहिम से

सन्हौला प्रखंड के बीपीएम (ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर) ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र के 124 ग्राम संगठनों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं।
अब तक 12 हजार से अधिक महिलाएं इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि जीविका संगठन का लक्ष्य है कि सन्हौला प्रखंड का हर मतदाता मतदान के दिन अपने मताधिकार का उपयोग करे।

गांव-गांव में गूंजा संदेश – “हर वोट जरूरी है”

संकुल संघ के सदस्यों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ मतदान बढ़ाना नहीं, बल्कि महिलाओं में लोकतांत्रिक चेतना का प्रसार करना भी है।
सामुदायिक बैठकों में महिलाओं को बताया गया कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान करना उनका नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है।

रंगोली से सजे चौक, मेहंदी से लिखे मतदान संदेश और प्रभात फेरी में दीदियों की टोली ने पूरे सन्हौला प्रखंड को जागरूकता के रंग में रंग दिया।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Kumar Aditya

    Anything which intefares with my social life is no. More than ten years experience in web news blogging.

    Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…