रंगरा चौक में जीविका दीदियों ने लिया मतदान का संकल्प, रंगोली बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भागलपुर जिले में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा चौक प्रखंड में विकासशील जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया।

रैली के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और गांव-गांव जाकर लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की।
इस मौके पर जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित संकल्प सभा में महिलाओं ने यह शपथ ली कि 11 नवंबर को वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करेंगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर उबाल: महापंचायत में उठीं 5 बड़ी मांगें, पिता और भाई हुए भावुक

    Share Add as a preferred…

    सोशल मीडिया पर छलका डर: हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…