कहलगांव में जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

भागलपुर, 18 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कहलगांव प्रखंड में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई।

इस रैली का आयोजन SWEEP कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें सक्रिय रूप से जीविका दीदियों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में मतदान के महत्व को समझाना और लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना था।

रैली में ग्रामीणों को मतदान प्रक्रिया, समय और मतदान केंद्रों की जानकारी दी गई। यह पहल ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सभी मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अहम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    Bihar Women Welfare: बिहार की महिलाओं को ‘मातृ वन्दना’ की बड़ी सौगात! 4 साल में 18 लाख से अधिक के खाते में पहुंची राशि; जानें कैसे लें लाभ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading