जगदीशपुर में जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, लिया मतदान का संकल्प

भागलपुर, 21 अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जगदीशपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता की बागडोर संभाल ली है। अग्नि जीविका महिला ग्राम संगठन के नेतृत्व में मंगलवार को दीदियों ने उत्साहपूर्वक जागरूकता रैली निकाली और लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया।

रैली के बाद आयोजित संकल्प सभा में जीविका दीदियों ने 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का प्रण लिया। साथ ही यह भी तय किया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समाज के हर योग्य मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगी।

यह पहल सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत चलाई जा रही है। कार्यक्रम के तहत जीविका समूहों के माध्यम से गांव-गांव में मतदाता जागरूकता अभियान को रफ्तार दी जा रही है।

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भी जीविका महिला ग्राम संगठनों के नेतृत्व में इस तरह की रैलियां लगातार आयोजित की जा रही हैं, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके और हर मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बना सके।

 

  • Related Posts

    पीरपैंती में सेवा की सरिता! स्वर्गीय अनुराधा खेतान की याद में दिव्यांगों और गरीबों को मिला संबल; सिलाई मशीन और व्हीलचेयर का वितरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर में क्रिकेट का रोमांच! शाहनवाज हुसैन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; बोले- “नशे से दूर रहें युवा, खेल से संवरेगा भविष्य”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading