जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारियों का कराया अहसास

भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 155-कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के धनौरा पंचायत में ज्ञानदीप जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जीविका दीदियों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। “पहले मतदान फिर जलपान” और “वोट देने बढ़ें हम, रुके नहीं थके नहीं” जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने रंगोली और मेहंदी के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।

जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।


 

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading