लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने में जुटीं जीविका दीदियां, हबीबपुर में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता की दिशा में जीविका दीदियों की भूमिका लगातार सराहनीय रही है। इसी क्रम में बुधवार को नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के हबीबपुर पंचायत में जीविका दीदियों ने एक भव्य जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

रैली के दौरान महिलाओं ने पूरे जोश के साथ नारा लगाया—
“मतदान जरूर करेंगे हम, अपना अधिकार निभाएंगे हम।”
दीदियों ने पंचायत की गलियों और सड़कों पर घूमकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और 11 नवंबर को हर हाल में मतदान केंद्र तक पहुंचने का आग्रह किया।

इस दौरान जीविका दीदियों ने रंगोली और मेहंदी के माध्यम से भी मतदान का संदेश दिया। उन्होंने विभिन्न डिजाइनों में “Vote for Democracy”, “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे संदेश उकेरे।

रैली के अंत में संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में यह शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी प्रेरित करेंगी।

स्थानीय जीविका समूह की सदस्यों ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण महिलाओं को लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध करा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।


 

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading