भागलपुर : जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, लिया संकल्प – “पहले मतदान, फिर जलपान”

भागलपुर | 21 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के उद्देश्य से मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड के अग्नि जीविका महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और संकल्प सभा का आयोजन किया।

रैली में शामिल जीविका दीदियों ने नारे लगाते हुए लोगों से 11 नवंबर को मतदान अवश्य करने की अपील की। इस दौरान सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने परिवार तथा समाज के अन्य योग्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।

दीदियों ने लिया जागरूकता का संकल्प
संकल्प सभा में उपस्थित जीविका दीदियों ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। सभी ने एक स्वर में कहा –
“हम सब देंगे वोट जरूर, तभी बनेगा देश मजबूत।”

सक्रिय है जीविका नेटवर्क
यह अभियान सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (SVEEP) कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जीविका महिला ग्राम संगठनों के नेतृत्व में गांव-गांव जागरूकता रैली निकाली जा रही है ताकि हर पात्र मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपने मत का सही उपयोग करे।

स्थानीय प्रशासन की अपील
प्रखंड प्रशासन ने जीविका दीदियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से “पहले मतदान, फिर जलपान” के संकल्प के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने की अपील की है।


 

  • Related Posts

    Nawada: नवादा में ‘खुलेआम’ छलके जाम! शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल; पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद पर ‘लेडी तस्कर’ फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading