जीविका दीदी ने नोडल पदाधिकारी को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा

बक्सर से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां जीविका दीदियों ने बीच सड़क पर नोडल पदाधिकारी की चप्पल से पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं गुस्साई जीविका दीदी ने अधिकारी के कपड़े तक फाड़ डाले। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, शुक्रवार को जीविका दीदी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर नया भोजपुर स्थित सीएलएफ कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान एक शख्स उनका वीडियो बनाने लगा। अधिकारी को वीडियो बनाता देख जीविका दीदी आक्रोशित हो गईं और वीडियो बनाने से मना किया।

जब शख्स ने वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो जीविका दीदियों ने बीच सड़क पर उसकी चप्पल से धूनाई शुरु कर दी। काफी देर तक सीएलएफ कार्यालय के पास अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। जीविका दीदियों का कहना था कि शख्स उनका गलत तरीके से वीडियो बना रहा था।

जीविका दीदियों को इस बात की जानकारी बाद में मिली कि वीडियो बना रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि नोडल पदाधिकारी अमरेश मनु है। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीविका दीदियों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

जीविका दीदियों का कहना था कि नोडल पदाधिकारी छीपकर उनका वीडियो बना रहा था और जब पूछा तो उसने वीडियो बनाने की बात से इनकार किया। उनका आरोप है कि नोडल पदाधिकारी गलत नीयत से उनका वीडियो बना रहा था हालांकि नोडल पदाधिकारी अमरेश मनु ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

  • Related Posts

    पकौड़ी खाने का बहाना, फिर प्रेमी संग फरार: बस स्टैंड पर पति को चकमा देकर भागी नवविवाहिता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading