बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण पर जेडीयू सांसद का समर्थन — बोले, “संवैधानिक अधिकार है”

बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक घमासान के बीच बिहार के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार खुले समर्थन में सामने आए हैं। सांसद ने कहा कि यदि बंगाल में बाबरी मस्जिद बन रही है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भारत एक संवैधानिक व्यवस्था वाला देश है, जहां हर धर्म और समाज के लोगों को अपने मत और पूजा-पद्धति का पालन करने का अधिकार है।
उन्होंने कहा, “अगर बंगाल में बाबरी मस्जिद बन रही है तो यह अच्छी बात है। उस धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह सकारात्मक है।”

“बाबर को हमने सिर्फ किताबों में पढ़ा”

बाबरी मस्जिद के इतिहास और विवाद पर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि बाबर के विषय में वे केवल किताबों के माध्यम से जानते हैं।
उन्होंने कहा, “हम नहीं जानते कि बाबर क्या थे। जब देश को आजादी मिली और संविधान बना, तो उसमें हर नागरिक को जीने और धर्म पालन का अधिकार दिया गया।”

“मुस्लिम समुदाय चाहता है तो मस्जिद बननी चाहिए”

इस सवाल पर कि क्या बाबरी मस्जिद का निर्माण सही कदम है, जेडीयू सांसद ने कहा:

“अगर मुस्लिम धर्म के लोग इसे बनाना चाहते हैं तो जरूर बनना चाहिए। इसमें क्या दिक्कत है?”

उन्होंने यह भी कहा कि मस्जिद निर्माण पर सिर्फ बीजेपी ही विरोध नहीं कर रही, बल्कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मामले में सख्त रुख दिखाते हुए अपने विधायक को पार्टी से निकाल दिया है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading