पहली बार केंद्रीय मंत्री बने जेडीयू सांसद ललन सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुंगेर से नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ललन सिंह को नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तीसरी बार मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह सांसद निर्वाचित हुए हैं। जेडीयू को इस बार मोदी कैबिनेट में दो मंत्री पद मिले हैं। जिसमें एक पर ललन सिंह और दूसरे मंत्री पद पर कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर शपथ लेंगे।

बता दें कि केंद्र में पिछली एनडीए सरकार में ललन सिंह मंत्री बनते बनते रह गए थे। सरकार में दो मंत्री पद की मांग पूरी नहीं होने पर जेडीयू और बीजेपी के रिश्तों में खटास आ गई थी और जेडीयू एनडीए का साथ छोड़ दिया था। अब एक बार फिर जेडीयू एनडीए के साथ हैं और आज उनकी केंद्र में मंत्री बनने की ईच्छा पूरी हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *