जदयू एमएलसी राधा चरण साह गिरफ्तार, पटना ईडी ने आरा में फॉर्म हाउस से दबोचा

आरा: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से है जहां जदयू के एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी को जांच एजेंसी ईडी की टीम ने आरा से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह से ही राधा चरण सेठ के आरा स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी, जिसके बाद देर शाम ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि ईडी की टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाते ही राधा चरण सेठ ने तबीयत खराब होने की बात कही इसके बाद ई़डी की टीम सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा में राधा चरण सेठ को लेकर अपने साथ गई है. ताजा जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच जेडीयू के एमएलसी राधा चरण सेठ का मेडिकल चेकअप जारी है।

मालूम हो कि भोजपुर में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने बुधवार सुबह 4 बजे करीब 20 अफसरों की टीम के साथ उनके तीन ठिकानों पर रेड की थी. टीम के साथ लोकल पुलिस और सीआरपीएफ जवान भी मौजूद थे. राधाचरण साह के आरा शहर के बाबू बाजार वाले घर, होटल और अनाईठ के फार्म हाउस पर ये कार्रवाई चल रही थी।

  • Related Posts

    पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की आंख में सटाकर मारी गोली; दरवाजे पर बैठे ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी सरोज फरार

    HIGHLIGHTS: ज्ञानपुर गांव में दिनदहाड़े…

    Continue reading
    भोजपुर पुलिस की ‘सुपर स्ट्राइक’! आरा में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 11 मोटरसाइकिलों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    HIGHLIGHTS: चोरों पर आरा पुलिस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *