20250808 203909

पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण को लेकर जेडीयू ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने अमौर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। अब इस सीट से सबा जफर की जगह साबिर अली चुनावी मैदान में उतरेंगे।

सबा जफर से वापस लिया गया सिंबल

जेडीयू ने अचानक फैसला लेते हुए पूर्व घोषित उम्मीदवार सबा जफर से पार्टी का सिंबल वापस ले लिया है। पार्टी ने इसके बाद साबिर अली को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया।

नीतीश कुमार की स्वीकृति से बदलाव

जेडीयू की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि “जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की स्वीकृति के बाद अमौर विधानसभा क्षेत्र से जनाब साबिर अली को पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है।”

पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील कारण पर बनी रहस्य की स्थिति

जेडीयू ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे एकजुट होकर साबिर अली की जीत सुनिश्चित करें और बिहार के विकास अभियान को और सशक्त बनाएं।

कारण पर बनी रहस्य की स्थिति

हालांकि, नॉमिनेशन से पहले उम्मीदवार बदलने की वजह को लेकर पार्टी ने कोई ठोस कारण नहीं बताया है। अचानक बदलाव को लेकर अमौर क्षेत्र की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें