नवादा में जेडीयू नेता की दबंगई आयी सामने : सीओ के चालक को निर्वस्त्र कर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नवादा में जदयू नेता सह रविकांत पूनम बीएड कॉलेज के निदेशक अजय सिंह की दबंगई सामने आयी है। जदयू नेता ने नारदीगंज के पूर्व सीओ के प्राइवेट चालक को सरेराह निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये घटना उस वक्त घटी, जब पीड़ित चालक धर्मराज कुमार सीओ के पति संतोष कुमार व अन्य लोगों के साथ एक कार पर सवार होकर झारखंड स्थित देवघर पूजा करने जा रहे थे, तभी बीच रास्ते वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसूत गांव के पास जदयू नेता ने कार को रुकवा कर सभी को गाड़ी से उतारा और फिर वाहन चालक को लेकर सरेराह नंगा कर पिटाई कर दी।

वहीं, इस घटना से हताश पीड़ित वाहन चालक धर्मराज कुमार ने इस घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाना में की है और पुलिस प्रशासन से पीड़ित चालक ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। फिलहाल पुलिस पीड़ित चालक का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

  • Related Posts

    महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से मिला शव, नोट्स और मोबाइल से खुल सकते हैं राज

    सुपौल, 22 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading
    फिल्म ‘धुरंधर 2’ देख रहे भाइयों को पुलिस ने बनाया ‘थर्ड डिग्री’ का शिकार! सुप्पी थाने में रातभर बरती गई बर्बरता; SP ने बिठाई जांच, इलाके में भारी आक्रोश

    HIGHLIGHTS: वर्दी की हैवानियत या…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *