जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के प्रचार वाहन चालक से मारपीट, राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव पर केस दर्ज

गया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान प्रचार अभियान के बीच गया जिले में हिंसा का मामला सामने आया है। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह उर्फ विश्वनाथ यादव पर जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के प्रचार वाहन चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में बेलागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, झारखंड के चतरा जिले के कोनना गांव निवासी श्रीराम कुमार, जो जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के प्रचार वाहन के चालक हैं, ने एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायत में कहा गया है कि बीते दिन वे जदयू नेता सुरेंद्र चंद्रवंशी के साथ प्रचार के लिए निकले थे। जब वे बंसी बीघा के पास पहुंचे, तो गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया गया। तभी राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे।


ड्राइवर का आरोप

ड्राइवर श्रीराम कुमार का आरोप है कि राजद प्रत्याशी ने कहा —

“तुम्हारी इतनी औकात है कि बेलागंज में जदयू का प्रचार वाहन चला रहे हो?”

इसके बाद उनके समर्थकों ने चालक के साथ मारपीट की और वाहन में लगा जदयू का स्टीकर व झंडा (पट्टा) भी फाड़ दिया।
चालक के मुताबिक, उन्हें धमकी दी गई कि अगर दोबारा प्रचार करते हुए दिखे तो “लाश मिलेगी।”


पुलिस की कार्रवाई

बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया —

“जदयू प्रत्याशी के प्रचार वाहन चालक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने मारपीट कर धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।”

पुलिस अब राजद प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भूमिका की जांच कर रही है।


चुनावी माहौल में तनाव

गया में यह घटना ऐसे समय में हुई है जब विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान नजदीक है। जिले में विभिन्न दलों के प्रत्याशी प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं, वहीं राजनीतिक झड़पों की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।


 

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading