JDU में सिर्फ दो प्रवक्ता…जबकि 11 लोगों को मीडिया पैनल में दी गई जगह, ‘निषाद’ को प्रवक्ता तो ‘सेतु’ को बनाया गया मीडिया पैनलिस्ट

जेडीयू ने पार्टी का पक्ष रखने के लिए प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति की है. इस बार मुख्य प्रवक्ता के अलावे सिर्फ दो प्रवक्ता होंगे. जबकि मीडिया पैनल में 11 नेताओं को जगह दी गई है. डॉ. निहोरा प्रसाद यादव और अरविंद निषाद को प्रवक्ता बनाया गया है. वहीं मीडिया पैनल में ओमप्रकाश सिंह सेतु के अलावे अन्य 10 लोगों के नाम हैं. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता की तरफ से यह लिस्ट जारी की गई है. ये सभी मीडिया में पार्टी या गठबंधन का पक्ष रखेंगे।

मीडिया पैनल में 11 लोगों को मिली जगह

जिन लोगों को मीडिया पैनल में शामिल किया गया है उनमें  इम्तियाज अहमद अंसारी, श्वेता विश्वास, मनोरंजन गिरी, कमल नोपानी, ओमप्रकाश सिंह सेतु, प्रतिभा सिंह, हुलेश मांझी, अजीत पटेल, पूजा एन. शर्मा, पल्लवी पटेल और मधुरेंद्र पांडेय शामिल हैं।

  • Related Posts