सोमवार को मनाई जाएगी जानकी और बगलामुखी जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

5 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि सोमवार सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। 5 मई को रात 12 बजकर 20 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। 5 मई को जानकी जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा 5 मई को श्री बगलामुखी जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

05 मई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- 05 मई 2025 को अष्टमी तिथि सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी
  • वृद्धि योग- 05 मई को रात 12 बजकर 20 मिनट तक
  • आश्लेषा नक्षत्र- 05 मई को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक
  • 05 मई व्रत-त्यौहार- जानकी जयंती, बगलामुखी जयंती

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:18- 08:58 AM
  • मुंबई- सुबह 07:46- 09:23 AM
  • चंडीगढ़- सुबह 07:17- 08:58 AM
  • लखनऊ- सुबह 07:05- 08:45 AM
  • भोपाल- सुबह 07:23- 09:01 AM
  • कोलकाता- सुबह 06:40- 08:18 AM
  • अहमदाबाद- सुबह 07:42- 09:20 AM
  • चेन्नई- सुबह 07:22 – 08:56 AM

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:37 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:58 pm
  • ये भी पढ़े..

    कामाख्या मंदिर: 52 शक्तिपीठों में एक, आस्था, शक्ति और तंत्र साधना का अद्भुत संगम

    Share Add as a preferred…

    अंबुबाची महायोग 2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब, कामाख्या मंदिर पहुंचे 8 लाख से अधिक श्रद्धालु

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *