भागलपुर में जन सुराज उद्घोष यात्रा की शुरुआत, चार दिवसीय अभियान के तहत हर प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद

भागलपुर में जन सुराज उद्घोष यात्रा की शुरुआत, चार दिवसीय अभियान के तहत हर प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद

जन सुराज पार्टी ने आज भागलपुर में जन सुराज उद्घोष यात्रा का शुभारंभ किया। इस चार दिवसीय यात्रा का उद्देश्य जिले के हर प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद स्थापित करना और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

भागलपुर सबौर में जन सुराज पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेता अरविंद शाह ने यात्रा की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे और उन्हें जन सुराज की नीतियों और उद्देश्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस यात्रा का मुख्य मकसद आम जनता को जागरूक करना है ताकि वे सही मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद शाह, महिला अध्यक्ष रेनू चौधरी, संरक्षक समिति अशोक झा, प्रदेश कौर कमेटी सदस्य सोनी भारती एवं घनश्याम दास जिला अभियान समिति संयोजक अनुज सिंह, प्रदेश अभियान समिति सदस्य जिला उपाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद साबिर, जिला संगठन अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदीप यादव, डॉ विकास पांडे, एवं अभियान समिति एवं संगठन के सदस्य जी सहित सैकड़ों जनसुराजी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस यात्रा का उद्देश्य जन सुराज की विचारधारा को बिहार के हर घर तक पहुँचाना और राजनीतिक व सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को जन सुराज से जोड़कर पार्टी का विस्तार करना है।

चार दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान पार्टी प्रतिनिधि विभिन्न इलाकों में जनसभाओं और संवाद सत्रों का आयोजन करेंगे, जिससे स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में काम किया जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का एलएनजेपी अस्पताल में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    वैशाली समाहरणालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 2 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *