भागलपुर में जन सुराज प्रत्याशी अभय कांत झा का जनसंपर्क अभियान तेज, कई वार्डों में लोगों से मिले

“इस बार वोट बच्चों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के लिए” — अभय कांत झा

भागलपुर | 6 नवंबर 2025: भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अभय कांत झा ने गुरुवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उनका जनसंपर्क कार्यक्रम स्व. गिरधारी साह हटिया से शुरू हुआ।

जोशीले और उत्साहित कार्यकर्ताओं की टोली के साथ वे एम.पी द्विवेदी रोड, मंदरोजा और सराय चौक होते हुए आगे बढ़े। सभी स्थानों पर स्थानीय लोगों से मिलकर उन्होंने क्षेत्र की समस्याएँ सुनीं और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।


आगे का कार्यक्रम: बरहपुरा से शुरू होगा अगला जनसंपर्क

अभय कांत झा ने बताया कि उनका अगला जनसंपर्क अभियान बरहपुरा क्षेत्र से शुरू होगा, जहाँ वे आसपास के वार्डों में लोगों से मिलकर उनसे संवाद करेंगे।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा—

इस बार वोट अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी शिक्षा के लिए दें।
हमारा लक्ष्य एक ऐसा भागलपुर बनाना है जहाँ हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और हर परिवार को सम्मान मिले।”


कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जनसंपर्क के दौरान जन सुराज के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। रास्ते भर लोगों ने अभय कांत झा का स्वागत किया और अपनी स्थानीय समस्याओं एवं अपेक्षाओं को उनके सामने रखा।


 

  • Related Posts