जमुई : ट्रैक्टर और गश्ती पुलिस वाहन के बीच भीषण टक्कर, एक पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायल

जमुई: बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम ट्रैक्टर और पुलिस वाहन के बीच हुयी टक्कर में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग मोना चिमनी के समीप पुलिस गश्ती वाहन एवं ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में पुलिस वाहन के चालक की मौत हो गयी, जबकि चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्र के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *