जगदानंद सिंह बोले – स्मार्ट मीटर के खिलाफ एक को आंदोलन

पटना। प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची है, इससे गरीब, किसान और आम उपभोक्ता परेशान हैं।

इसके खिलाफ पार्टी राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय पर एक अक्टूबर को आंदोलन करेगी। उन्होंने राज्य सरकार को डेढ़ माह का वक्त दिया और कहा कि जनहित में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोकें।

बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उन्होंने कहा कि आंदोलन को पंचायत एवं गांव-गांव तक ले जाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने के संकल्प को पूरा किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केरल सरकार ने इस योजना से खुद को अलग कर लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने शिकायतों के बाद स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है।

गुजरात में भी विरोध को देखते हुए गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने कहा है कि जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में लगभग 2.76 करोड़ घर हैं।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading