जगदानंद सिंह ने राजद कार्यालय में झंडा तोलन किया, कहा देश की आजादी वीर शहीदों के बलिदान से मिली है

पटना : 77 वां स्वतंत्रता दिवस आज पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी धूम-धाम से मनाया गया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने झंडोत्तोलन किया. साथ ही उन्होंने कहा कि देश की संप्रूभता एकता और संविधान की रक्षा करना ही हमारा उद्देश्य है. इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्व सहित कई राजद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि झंडोत्तोलन के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों के बलिदान से मिली है. हमें उनकी यादों को हमेशा अपने दिल में रखना चाहिए. साथ ही जगदानंद सिंह ने कहा कि आज हम उन वीर शहीदों को याद करते हैं. जिनके कारण हमारा देश आजाद हुआ था . अमीरी और गरीबी बहुत बड़ी खाई है जिसको भरने की जरुरत है. वहीं उन्होंने कहा कि इसको लेकर चिंतित रहता है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहते हैं, कि ज्यादा से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए और इसको लेकर उनका प्रयास लगातार जारी है।

हमलोग पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से ऐसे आवाजों को लगातार बुलंद करते रहते हैं. केंद सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. देश में क्या हो रहा है उनको दिखाई नहीं दे रहा है , वह अपनी मनमानी कर रहे हैं. जिसके वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ी है . देश में संविधान खतरे में है और नरेंद्र मोदी की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।

साथ ही कहा कि देश में विपक्षी दल एकजुट हैं. पार्टी इन सब पहलुओं पर लगातार विचार कर रही है. देश में विपक्षी दल एकजुट होकर ऐसी सरकार को हम लोग अगले चुनाव में सबक सिखाएंगे . जनता भी चाहती है कि ऐसी सरकार देश में नहीं रहे, जो जनहित के कामो को नहीं करती है।

  • Related Posts

    कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, दो रेल परियोजनाओं पर विशेष फोकस.. अनुमंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज दानापुर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, क्षेत्रीय यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *