“जाने नहीं देंगे तुझे बिना फाइन के”, बाइक पर 3 Idiots का सीन रिक्रिएट कर रहे थे, पुलिस ने ढंग से समझा दिया

आज कल लोग रील्स के पीछे इतना पागल हैं कि इस चक्कर में अपनी जान झोंकने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ये चस्का न जाने कितने लोगों का जीवन ले चुका है। फिर भी लोग इससे कुछ भी सबक नहीं सीखते। आए दिन रील्स बनाने के चक्कर में लोगों को हादसे का शिकार होते हुए देखा जाता है लेकिन उससे भी ज्यादा लोगों के स्टंट वाले रील्स दिखते हैं। जिसमें लोग बाइक या 4 पहिया वाहन पर स्टंट करते हुए रील्स बनाते हैं। हाल में ही दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां 3 लोग बाइक पर बैठकर 3 Idiots मूवी का सीन रिक्रिएट कर रहे थे। जब वीडियो वायरल हुआ तब दिल्ली पुलिस ने अपनी तरफ से एक वीडियो शेयर कर लोगों को तीरके से समझा दिया।

पुलिस ने काटा 17000 का चालान

वायरल वीडियो को दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया है जिसमें एक लड़का बुलेट बाइक चला रहा है। उसके पीछे दो महिलाएं सवार हैं। वहीं बैकग्राउंड में 3 Idiots मूवी का गाना चल रहा है और तीनों लोग मिलकर 3 इडियट्स मूवी का एक सीन रिक्रिएट कर रहे हैं। जिसमें रैंचो और प्रिया राजू के पापा को लेकर अस्पताल जाते हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार तीनों लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

 

खास मैसेज के साथ दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली पुलिस ने वीडियो को शेयर करते हुए लोगों के लिए एक खास मैसेज भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- ऑल इज नॉट वेल, अगर आप Reels के लिए खतरनाक तरीके से ड्राइव कर रहे हैं। इसके बाद लिखा- “जाने नहीं देंगे तुझे बिना चालान के”। दिल्ली पुलिस के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 33 हजार लोगों ने देखा है। वहीं, तमाम यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। कई लोगों ने दिल्ली पुलिस का लोगों को जागरूक करने का यह तरीका बहुत पसंद आया।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *