आईटीबीपी वीरता और समर्पण का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर आईटीबीपी के हिमवीरों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए आईटीबीपी को वीरता और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और बचाव कार्यों के दौरान उनके प्रयासों की भी सराहना की जो लोगों के लिए गर्व का विषय है।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा “आईटीबीपी हिमवीरों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। यह बल वीरता और समर्पण के प्रतीक के रूप में हमेशा कार्य करता है। वे सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों और कठिन जलवायु परिस्थितियों में भी हमारी रक्षा करते हैं। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं और बचाव कार्यों के दौरान उनके प्रयास लोगों में बेहद गर्व की भावना पैदा करते हैं।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading