दिलचस्प है इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की लव स्टोरी, जर्नलिस्ट से मिली नजरें, फिर इश्क में टूटा दिल

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी इन दिनों G7 Summit के कारण चर्चा में हैं। पीएम मोदी भी G7 Summit में भाग लेने इटली पहुंचे थे। दरअसल, सात देशों के इस समूह में भारत हिस्सा नहीं है, मगर इटली की तरफ से बुलावा आने के बाद प्रधानमंत्री 14 जून को होने वाले आउटरीच देश के रूप में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिए।

गौरतलब है कि भारत अभी तक 10 बार G7 समिट में शामिल हो चुका है, पीएम मोदी प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अब से पहले चार बार G7 समिट में शिरकत कर चुके हैं। इस बार भी उन्हें आमंत्रित किया गया है और इसके साथ ही वे लगातार पांच बार समिट में शामिल होने वाले नेता बन जाएंगे।

वहीं हम बात करेंगे इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की। जियोर्जिया मेलोनी की निजी जिंदगी और लव स्टोरी भी दिलचस्प है। मेलोनी की प्रेम कहनी रोचक है। उन्हें पहले जर्नलिस्ट से प्यार हुआ था, वो बिन ब्याही मां भी बनीं लेकिन उनकी शादी अधिक दिनों तक चल नहीं सकी। मेलोनी का दिल टूटा और उनकी प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया।

दिलचस्प है इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की लव स्टोरी, जर्नलिस्ट से मिली नजरें, फिर इश्क में टूटा दिल

दरअसल, जियोर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को हुआ था। वे इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। फिलहाल वो 47 साल की हैं। जब वह युवा थीं, तभी से सोशली एक्‍टिव थीं। कई आंदोलनों से जुड़ीं। इसके बाद उन्‍होंने सियासत में कदम रखा। वे कट्टर दक्षिणपंथी नेता हैं। अब वह यूरोप की सबसे ताकतवर नेता बन चुकी हैं। मेलोनी काफी खूबसूरत हैं, जिसके कारण उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

बताया जाता है कि, एक दिन मेलोनी को एक रैली के बाद टीवी चैनल में जाना था। वे दिनभर से भूखी थीं। शो के दौरान जैसे ही ब्रेक हुआ। उन्होंने तपाक से एक केला खा लिया। इसी समय उनकी आंखें एक टीवी जर्नलिस्ट से टकरा गईं, जो उन्हें ही देखे जा रहा था। दोनों की आंखें मिलीं तो हंसी रोक नहीं पाईं। दोनों की हंसी से एक कैमिस्‍ट्री पैदा हो गई। इस टीवी जर्नलिस्ट का नाम एंड्रिया गिआम्ब्रुनो है। जब शो खत्म हुआ तो दोनों मिले। बातचीत हुई। मुलाकात हुई। मिलना-जुलना बढ़ा तो प्यार गहरा गया। दोनों लंबे समय तक साथ रहे, हालांकि शादी नहीं की लेकिन पार्टनर बनकर रहने लगे।

दिलचस्प है इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की लव स्टोरी, जर्नलिस्ट से मिली नजरें, फिर इश्क में टूटा दिल

मेलोनी जहां कट्टर दक्षिण पंथी है उनके पार्टनर गिआम्ब्रुनो घोर वामपंथी हैं। इसके बाद भी दोनों में प्यार हो गया। दोनों साथ में घर पर रहते। फिर करीब तीन साल बाद उनके एक बेटी हुई। 2016 में पैदा हुई इस बेटी का नाम जिनेव्रा रखा गया। मेलोनी सियासत में आगे बढ़ रही थीं। अपनी पार्टी बना चुकी थीं। ये पार्टी पहचान बना रही थी। गिआम्ब्रुनो अपने जर्नलिज्म में बिजी थे। इटली के चुनाव में मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली ने बहुमत हासिल किया और वो देश की प्रधानमंत्री बन गईं।

हालांकि इसके साथ ही दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया। उनका पार्टनर गियाम्ब्रुनो ने अक्टूबर 2023 ने बलात्कार को लेकर आनएयर कोई ऐसी सेक्सिस्ट टिप्पणी की, जिस पर जबरदस्त विवाद हो गया। मेलोनी को अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए रिश्ता खत्म कर लिया। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर अपने करीब एक दशक पुराने रिश्ते की समाप्ति की घोषणा की। मेलोनी अब सिंगल है और  G7 Summit की अध्यक्षता कर रही हैं। मेलोनी इन दिनों देशभर की मीडिया में छाई हुई हैं।

ये भी पढ़े..

NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

Share Add as a preferred…

“बुलडोजर चलते ही मची अफरा-तफरी! कैमूर के रामगढ़ बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप”

Share Add as a preferred…