इस राज्य में इजरायली महिला की हत्या का संदेह, अपने ही घर में मिली लाश; डिप्रेशन में थी महिला

केरल से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज्य के कोल्लम जिले में एक 36 वर्षीय इजरायली महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला की लाश उसके ही घर में पाई गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस मामले में महिला के लिव-इन पार्टनर पर हत्या का संदेह जता रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की है। आइए जानते हैं ये पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी खुद को योग का आचार्य बताता है। उसने कहा है कि महिला और उसने दोनों ने ही आत्महत्या करने का फैसला किया था और इसी प्लान के तहत महिला ने अपना गला रेत लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने भी अपनी गर्दन और बाद में अपने पेट पर चाकू से वार किया था। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की निगरानी में है। हालांकि, पुलिसि का कहना है कि महिला की गर्दन के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के कई घाव थे।

डिप्रेशन में थी महिला

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि ये घटना गुरुवार को दोपहर में हुई थी। जब आरोपी के रिश्तेदार ने जोड़े को उनके कमरे में घायल अवस्था में पाया, तब पुलिस को इस बारे में पता लगा। पुलिस के मुताबिक, महिला डिप्रेशन में थी और योग सीखने के बावजूद बेहतर महसूस नहीं कर रही थी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धारा 309(आत्महत्या का प्रयास) का मामला भी दर्ज किया है।

Related Posts

दरभंगा के हरिनगर में बवाल का VIDEO आया सामने: बकाया पैसे के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा, बाद में दो पक्ष भिड़े; 70 नामजद, 12 गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

Continue reading
मारवाड़ी कॉलेज में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे छात्र, नेताओं ने युवा भागीदारी पर दिया जोर

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *