ईशान किशन का धमाकेदार शतक, T20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 के लिए ठोका दावा

तिरुवनंतपुरम। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में शानदार शतक जड़ते हुए जोरदार वापसी का ऐलान कर दिया है। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में किशन ने अपने करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया और चयनकर्ताओं को मजबूत संदेश दिया।

ताबड़तोड़ 103 रनों की पारी

ईशान किशन ने 43 गेंदों में 103 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए और 239.53 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने मैदान के चारों ओर आक्रामक शॉट लगाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी पारी का अंत डैकब डफी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कैच देकर हुआ।

चयनकर्ताओं को करारा जवाब

करीब दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उसी फॉर्म को उन्होंने इस टी-20 सीरीज में भी जारी रखा। इस सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाकर उन्होंने साफ संकेत दे दिया है कि वे आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 के मजबूत दावेदार हैं।

ईशान किशन की इस पारी ने न सिर्फ उनकी वापसी को यादगार बनाया, बल्कि टीम इंडिया के मध्यक्रम और विकेटकीपर बल्लेबाज के विकल्पों को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है।

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

    Share Add as a preferred…

    ‘बताओ कहां मारूं?’… नेमार ने पेनल्टी से पहले गोलकीपर को दिया करारा जवाब, फिर उंगली दिखाकर कहा- ‘Not to me!’

    Share Add as a preferred…