आज या कल है गोवर्धन पूजा ? तिथि को लेकर ना हो को कंफ्यूज; जानें मुहूर्त

हिंदू धर्म के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हर साल गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। यहा पूजा दीपावली के ठीक अगले दिन मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा से जुड़ी एक मान्यता है जिसका उल्लेख भागवत पुराण में भी आता है। भगवान श्री कृष्ण ने इंद्रदेव के घमंड को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली से उठाकर ब्रजवासियों को भारी वर्षा से बचाया था।

भगवान कृष्ण ने जिस समय यहा पर्वत उठाया था वो कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि थी। इसलिए हर साल इस तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा की डेट को लेकर लोगों में बड़ी कन्फ्यूजन है कि, यह आज यानी 13 नवंबर को मनाई जाएगी या कल 14 नवंबर को मनाई जाएगी। तो आइये आज हम आपको गोवर्धन पूजा की सही तारीख बताने जा रहे हैं।

कब मनाएं गोबर धन पूजा

गोवर्धन पूजा को लेकर लोग इस बार असमंजस में पड़े हैं। दीपावली के ठीक अगले दिन ही गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा 13 नवंबरी की जगह 14 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। हिंदू वैदिक पंचांग तिथि के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार से दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से शुरू होगी और 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार किसी भी त्यौहार की पूजा का शुभारंभ उदया तिथि में करना चाहिए। इस कारण गोवर्धन पूजा 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को उदया तिथि में होगी।

गोवर्धन पूजा का मुहूर्त नोट करें

  • गोवर्धन पूजा – 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार
  • गोवर्धन पूजा मुहूर्त – 14 नवंबर सुबह 6 बजकर 43 मिनट से लेकर 8 बजकर 52 मिनट तक।
  • पूजा अवधि – 2 घंटे 9 मिनट तक।
  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *