मतदाता सूची में गड़बड़ी: जीवित महिला को ‘मृत’ घोषित, दर्जनों का नाम गायब – विपक्ष का नीतीश सरकार पर हमला

भागलपुर, अगस्त 2025 –चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता पूर्ण निरीक्षण सूची में चौंकाने वाला मामला सामने आया है।पूर्व विधायक फलिन्द्र चौधरी और राजद नेता नट बिहारी मंडल ने आरोप लगाया कि सूची में भारी अनियमितताएं हैं और यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है।


जीवित महिला को ‘मृत’ घोषित

महेशी पंचायत के वार्ड नंबर 1, बूथ नंबर 110 में रहने वाली लक्ष्मी कुमारी को मतदाता सूची में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वे पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं।
इससे गांव में गुस्सा और हैरानी दोनों का माहौल है।


दर्जनों के नाम गायब

महेशी पंचायत के मोतीचक गांव, वार्ड नंबर 5, बूथ नंबर 108 और 109 में पुराने और नए, दोनों तरह के मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गरीब और हाशिए पर रहने वाले वर्ग के वोटरों के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं


विपक्ष का सीधा हमला

पूर्व विधायक फलिन्द्र चौधरी ने कहा –

“चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। गरीब और दलित समाज के लोगों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची जा रही है।”

राजद नेता नट बिहारी मंडल ने चेतावनी दी कि अगर इस गड़बड़ी को तुरंत ठीक नहीं किया गया तो सड़क से सदन तक आंदोलन होगा।


गांव में आक्रोश

इस दौरान दर्जनों ग्रामीण और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए खतरा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर बवाल: राजधानी एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर उतरे परीक्षार्थी, सरकार और रेलवे के खिलाफ नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…