आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट सोमवार को तय कर सकती है आरो

नई दिल्ली/पटना। आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच रही है। कोर्ट पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का फैसला सुनाने जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, सुनवाई के लिए लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव रविवार को दिल्ली पहुंच गए। कोर्ट का यह आदेश आगामी विधानसभा चुनावों पर बड़ा असर डाल सकता है। अदालत के निर्णय के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि क्या इस मामले में लालू परिवार के सदस्यों पर मुकदमा चलेगा या नहीं।

मामले की पृष्ठभूमि

यह मामला 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद के रेल मंत्री कार्यकाल के दौरान आईआरसीटीसी होटलों के रखरखाव के ठेकों के आवंटन से जुड़ा है। आरोप है कि आईआरसीटीसी होटलों के रखरखाव के ठेके लालू से जुड़ी एक बेनामी कंपनी को दी गई तीन एकड़ कीमती जमीन के बदले आवंटित किए गए।

7 जुलाई, 2017 को सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और लालू परिवार से जुड़े पटना, नई दिल्ली, रांची और गुरुग्राम स्थित 12 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं

वहीं, लालू प्रसाद के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि उनके खिलाफ इस मामले में मुकदमा चलाए रखने का कोई वैधानिक आधार नहीं है।

सुनवाई के बाद अदालत का आदेश न केवल अदालत की कार्रवाई को प्रभावित करेगा, बल्कि राजनीतिक पटल पर लालू परिवार की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी भूमिका पर भी असर डाल सकता है।


 

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading