IPL: कोहली की टीम में पहुंचा रोहित शर्मा का प्लेयर, वर्ल्ड कप में था ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा

IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन दुबई में आयोजित होना है। यह पहली बार है कि ऑक्शन का आयोजन विदेश में होगा। लेकिन ऑक्शन से पहले ही सभी टीमों ने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप दी है। लिस्ट जारी होने के बाद आईपीएल टीमों के बीच ट्रेड हो रहा है। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है। वहीं मुंबई की टीम के एक स्टार ऑलराउंडर को आरसीबी की टीम ने ट्रेड कर लिया है।

RCB की टीम में गया ये खिलाड़ी

RCB की टीम ने मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को ट्रेड कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन को 17.5 करोड़ में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया। वह गेंद और बल्ले से अच्छा करने में सफल रहे। उन्होंने 16 मैचों में 452 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल था। इसके अलावा उन्होंने 6 विकेट भी हासिल किए। अब रोहित शर्मा का ये प्लेयर विराट कोहली की आरसीबी मे चला गया है। उन्हें वर्तमान कीमत पर ट्रेड किया गया है।

RCB ने नहीं जीता एक भी खिताब 

RCB की टीम ने अभी तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। आरसीबी ने तीन बार फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी। इस बार आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले आरसीबी ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद से मयंक डागर को शाहबाज अहमद के बदले ट्रेड किया है।

आरसीबी द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ी: 

रिलीज खिलाड़ी: वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव।

रिटेन खिलाड़ी: फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (एसआरएच से ट्रेडेड), विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *