IPL Auction 2024: स्टार खिलाड़ी पर लग सकती है 40 करोड़ तक की बोली! सभी टीमें खेल सकती है दांव

आईपीएल 2024 के लिए सभी फ्रेंचाइजी तैयारियों में जुट गई है। इस बार ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि कई विदेशी खिलाड़ियों पर सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी करोड़ों रुपये तक का दांव खेल सकती है। विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ विदेशी खिलाड़ी इस बार आईपीएल में मालामाल हो सकते हैं।

जिसमे सबसे पहले नाम आता है न्यूजीलैंड के युवा बांए हाथ के बल्लेबाज रचिन रविंद्र का। जिनका विश्व कप 2023 काफी शानदार रहा है और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 578 रन बनाए थे। विश्व कप के बाद सभी फ्रेंचाइजियों की नजरे उन पर बनी हुई है।

रचिन पर लग सकती है 40 करोड़ तक की बोली!

न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज को विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने का फल अब आईपीएल 2024 में मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार आईपीएल ऑक्शन 2024 में सभी फ्रेंचाइजी उनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए बढ़-चढ़कर बोली लगा सकती है।

जानकारी के अनुसार उन पर 40 करोड़ तक की बोली लक सकती है। अगर ऐसा होता है तो उन पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लग सकती है। बता दें, इस बार रचिन अपना पहला आईपीएल खेलेंगे और पहले ही आईपीएल में उन पर जमकर पैसों की बरसात होने वाली है।

विश्व कप 2023 में किया शानदार प्रदर्शन

बता दें, भले ही न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में भारतीय टीम के हाथों हारकर बाहर हो गई हो लेकिन रचिन ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है। केन विलियमसन को चोट लगने के बाद रचिन को टीम में मौका मिला था। जिसको उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया।

टूर्नामेंट में रचिन ने 10 मुकाबले खेले थे और इस दौरान उन्होंने 106.45 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए थे। अपने पहले ही आईपीएल में रचिन न्यूजीलैंड की तरफ से वनडे विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले न्यूजीलैंड के प्लेयर भी बने।

  • Related Posts

    T20 WC 2026: सांसें रोक देने वाला ‘महा-रोमांच’! भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से रौंदा; 48 गेंदों पर ‘बैथल’ के तूफान ने उड़ाए होश, अब फाइनल में कीवियों से टक्कर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *